संकरी सडकों को चौड़ा किये जाने हेतु

सडकों को और अधिक चौड़ा किये जाने पर बल देते हुए अपने राज्य के मुख्यमंत्री को पत्र लिखिए |

सेवा में,
मुख्यमंत्री,
महाराष्ट्र राज्य
मंत्रालय, फोर्ट
मुंबई-०१

विषय: संकरी सडकों को चौड़ा किये जाने हेतु |

महोदय,

मैं पिछले १५ वर्षों से उपरोक्त क्षेत्र का निवासी हूँ | मेरे आस-पास के परिसर में संकरी सड़कों के कारण निवासिओं को होनेवाली परेशानियों की ओर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूँ |

जैसा कि आप जानते हैं पिछले कुछ वर्षों में मुंबई की जनसंख्या व मुंबई में गाड़ियों की संख्या बड़ी तेजी से बढ़ी है | इस वजह से ट्रैफिक की समस्या ने गंभीर रूप धारण कर लिया है | गाँवदेवी की सड़कें पहले से काफी संकरी है | ज्यादातर सडकों पर सिर्क एक गाडी ही साथ में आ और जा सकते हैं | कई सडकों पर तो लोगों के अतिक्रमण के कारण यह भी मुश्किल हो गया है |

जब सडकों पर गाड़ियों के आने-जाने के लिए ही जगह नहीं है तो पैदल यात्रिओं को जगह कहाँ से मिलेगी | फूटपाथ का तो जैसे अस्तित्व ही नहीं है | लोग सडकों पर ही चलने लगते हैं | जिससे यातायात की गति धीमी हो जाती है व दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाती है | शाम के समय तो सड़क की हालत सब्जी मंडी की तरह हो जाती है |

मेरी आपसे विनम्र प्रार्थना है कि वर्तमान समय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर गाँवदेवी की सारी सडकों को चौड़ा किया जाये | सड़कें कम से कम चार लेन की हो, दो लेन गाडिओं के आने के लिए और दो जाने के लिए | साथ ही साथ चौड़ा फूटपाथ भी जरुरी है ताकि लोग सडकों पर चलना शुरू कर दे | मुझे पूरी उम्मीद है कि आप मेरी प्रार्थना पर त्वरित निर्णय लेकर गाँवदेवी के निवासियों को राहत देंगे |

प्रार्थी,
अशोक कदम,
गाँवदेवी रोड, दादर पश्चिम,
मुंबई – ४२
दिनांक : २९/१२/२०१४

Leave a Comment

error: Content is protected !!