Chapter 1 – ऐसा प्यारा देश

भावार्थ

भारत एक अद्भुत और प्यारा देश है। गंगा नदी इस देश की अमूल्य विरासत है, और देश के लोगों का मन यमुना नदी की तरह पवित्र और शुद्ध है। कवि बता रहे हैं कि हमारा देश अपनी प्राचीन नदियों और लोगों की सरलता के लिए जाना जाता है।

भारत देश अतुलनीय प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है। जब सुबह सूरज उगता है, तो ऐसा लगता है जैसे आसमान को सिंदूर से रंग दिया गया हो, और सूर्य की किरणें मानो एक दुल्हन की चूनरी हों। सूर्योदय देश को दुल्हन जैसा सुंदर बना देता है। वहीँ भारत के उत्तर में स्थित हिमालय पर्वत देश का एक एक मजबूत रक्षक है जो इस देश की सुरक्षा करता है।

भारत की भूमि बहुत विस्तृत और विविध संसाधनों से भरी हुई है। इसके पर्वत बहुत ऊँचे हैं जो आकाश को छूते हैं, तथा दक्षिण में सागर इसके चरण स्पर्श करता है। पंजाब और हिमांचल इसकी बाहें हैं, और गंगा नदी का पवित्र पानी यहाँ की भूमि में बहता है। इस देश की धरती के कण-कण में सोने और हीरे जड़े हुए हैं।

भारत की विविध भाषाएँ देश की सुंदरता को और बढ़ाती हैं, मानो वे देश के आभूषण हों। हिंदी, इस सुंदरता का कुमकुम है, और अन्य भाषाएँ इसकी खूबसूरती में और निखार लाती हैं। भारत का जनमानस ही इसका असली स्वामी है जो इसे संजीवनी प्रदान करते हैं।

भारत के किसान जो खेतों की देखभाल करते हैं और सैनिक जो सीमाओं की रक्षा करते हैं, वे इस देश की आधारशिला हैं। यहां हर धर्म और उसके ग्रंथों का सम्मान होता है। भारत की हर बेटी सावित्री जैसी पवित्र है और हर बेटा शिवाजी या राणा प्रताप जैसा महान योद्धा है। भारत जैसा प्यारा और श्रेष्ठ देश पूरे संसार में नहीं है।

References

क) गंगा जिसकी अक्षुण्ण धरोहर __________________________ प्यारा देश है किसका ?”

1) भारत देश की अमूल्य विरासत कौन सी नदी है?
उत्तर: गंगा नदी भारत देश की अमूल्य विरासत है।

2) भारत के लोगों का मन किस नदी की तरह पवित्र और शुद्ध बताया गया है?
उत्तर: भारत के लोगों का मन यमुना नदी की तरह पवित्र और शुद्ध बताया गया है।

3) हिमालय पर्वत भारत देश के लिए क्या महत्व रखता है?
उत्तर: हिमालय पर्वत भारत देश का एक मजबूत रक्षक है जो इस देश की सुरक्षा करता है।

4) भारत देश के प्राकृतिक सौंदर्य की विशेषता क्या है, जिसका वर्णन किया गया है?
उत्तर: भारत देश के प्राकृतिक सौंदर्य की विशेषता यह है कि जब सुबह सूरज उगता है, तो प्रकृति बेहद खूबसूरत और मनमोहक दिखाई देती है, जैसे कि आसमान को सिंदूर से रंग दिया गया हो और सूर्य की किरणें मानो एक दुल्हन की चूनरी हों, जिससे पूरा देश दुल्हन जैसा सुंदर बन जाता है।

ख) आसमान छूता मस्तक हो, ______________________________________ ऐसा प्यारा देश है किसका ?

1) पद्यखंड में भारत भूमि की किन विशेषताओं के बारे में बताया गया हैं?
उत्तर: भारत की भूमि विस्तृत और विविध संसाधनों से भरी हुई है, इसके पर्वत बहुत ऊंचे हैं जो आकाश को छूते हैं, और दक्षिण में सागर इसके चरण स्पर्श करता है।

2) भारत के किन राज्यों को इसकी बाहें कहा गया है?
उत्तर: पंजाब और हिमांचल को भारत की बाहें कहा गया है।

3) भारत की भूमि में किस नदी का पवित्र पानी बहता है?
उत्तर: गंगा नदी का पवित्र पानी भारत की भूमि में बहता है।

4) भारत की विविध भाषाएँ देश की सुंदरता को कैसे बढ़ाती हैं?
उत्तर: भारत की विविध भाषाएँ देश की सुंदरता को ऐसे बढ़ाती हैं मानो वे देश के आभूषण हों। इसमें हिंदी सुंदरता का कुमकुम है, और अन्य भाषाएँ इसकी खूबसूरती में और निखार लाती हैं।

ग) खेतों के रक्षक किसान, ___________________________ ऐसा प्यारा देश है किसका ?”

1) भारत के किसान और सैनिक देश के लिए क्या महत्व रखते हैं?
उत्तर: भारत के किसान, जो खेतों की देखभाल करते हैं, और सैनिक, जो सीमाओं की रक्षा करते हैं, वे इस देश की आधारशिला हैं।

2) कवि और कविता का नाम बताइए।
उत्तर: कविता का नाम है “ऐसा प्यारा देश” और कवि का नाम है “हृदयेश मयंक”।

3) भारत की हर बेटी और बेटे की तुलना किन महान व्यक्तित्वों से की गई है?
उत्तर: भारत की हर बेटी सावित्री जैसी पवित्र है और हर बेटा शिवाजी या राणा प्रताप जैसा महान योद्धा है।

4) कविता में भारत देश और उसके लोगों का गुणगान कैसे किया गया है?
उत्तर: कविता में भारत देश का गुणगान उसके प्राकृतिक सौंदर्य, विविधतापूर्ण संस्कृति, धर्मों के प्रति सम्मान, और उसके लोगों के चरित्र की प्रशंसा करते हुए किया गया है। कविता में भारत की हर बेटी को सावित्री जैसी पवित्र और हर बेटे को शिवाजी या राणा प्रताप की तरह महान योद्धा बताया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!