डिजिटल इंडिया

क) वह पूरी तरह विश्व से जुड़ चुका है, डिजिटल बन चुका है।
1) पूरा विश्व गाँव कैसे बन गया है ?
उत्तर: डिजिटल क्रांति के कारण पल-पल की खबरें सबको तुरंत मिल रही है। दुनिया में होने वाली किसी भी घटना का लाइव प्रसारण पूरी दुनिया को दिखाया जा रहा है। इससे पूरा विश्व गाँव बन गया है।

2) मोबाइल का ग्रामीण भाग में रहने वाले लोगों को क्या लाभ मिल रहा है ?
उत्तर: भारत के दूर दराज में बैठा ग्रामीण मोबाइल के जरिए जरूरी सूचनाएँ पा रहा है। वह मोबाइल के जरूरी वस्तुओं की वास्तविक कीमत पता कर लेता है और जरूरी सरकारी कागजात सरकारी वेबसाइट पर अपलोड कर देता है। इससे ग्रामीण भाग के लोग ठगी के चंगुल से बच जाते हैं।

3) पहले अपने दूर रहनेवाले सगे संबंधियों से बात करना मुश्किल क्यों था ?
उत्तर: पहले अपने दूर रहनेवाले सगे संबंधियों से बात करना मुश्किल था क्योंकि सबके पास मोबाइल नहीं था। इसलिए एसटीडी और पीसीओ पर कतार लगाकर खड़ा रहना पड़ता था।

4) आज के समय में वीडियो चैटिंग कैसे संभव हो पाया है ?
उत्तर: आज के समय में लगभग हर घर में मोबाइल है और मोबाइल में व्हाट्सएप, मैसेंजर आदि तकनीकें आ गई हैं। इन तकनीकों का प्रयोग कर आसानी से वीडियो चैटिंग की जा सकती है।

5) रोजगार और शिक्षण संस्थानों में डिजिटल इंडिया का क्या लाभ हो रहा है ?
उत्तर: रोजगार और शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। अभ्यर्थी अपनी जानकारी डिजिटल मुहैया करा रहे हैं। इससे उनके आने जाने का समय बचता है।

ख) लोगों की अभिव्यक्ति के लिए डिजिटल मंच उपलब्ध हो गए।
1) इंटरनेट का प्रयोग कर किन मंचों पर लोग अपनी बात रखने लगे हैं ?
उत्तर: इंटरनेट का प्रयोग कर लोग ईमेल, ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब आदि पर खुलकर अपने विचार रखने लगे हैं।

2) लॉकडाउन के समय शिक्षा के क्षेत्र में इंटरनेट कैसे काम आया ?
उत्तर: लॉकडाउन के समय शिक्षा इंटरनेट की वजह से ही संभव हो पाया। सारी शिक्षा ऑनलाइन कर दी गई थी। पठन-पाठन और परीक्षाएँ सब कुछ ऑनलाइन हो गई थी।

3) लेखक ने देश में फैले भ्रष्टाचार के बारे में क्या कहा है ?
उत्तर: लेखक ने कहा है कि हमारे देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था है किंतु इस व्यवस्था में भ्रष्टाचार ऊपर से नीचे तक फैला हुआ है। भारत के डिजिटल होने से भ्रष्टाचार पर काफी हद तक लगाम लगी है।

4) सरकार ईमानदारी का रास्ता चुनने को क्यों मजबूर हुई है ?
उत्तर: डिजिटल इंडिया के कारण उत्तम तकनीक के आने से व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ी है। जनता सरकारी नीतियों और योजनाओं को लेकर जागरूक हुई है। इससे मजबूर होकर सरकार को ईमानदारी का रास्ता चुना पड़ रहा है।

ग) आजकल ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले बढे हैं।
1) डिजिटल इंडिया का नवयुवकों को क्या नुकसान हो रहा है ?
उत्तर: डिजिटल इंडिया के कारण ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले बढे हैं। भोले-भाले नवयुवकों को प्रेम जाल में फँसा कर उनका जीवन बरबाद किया जा रहा है।

2) डिजिटल इंडिया का बच्चों पर क्या बुरा प्रभाव पड़ा है ?
उत्तर: डिजिटल इंडिया के कारण आज सोशल मीडिया की पहुँच हर व्यक्ति तक है। सोशल मीडिया पर सारी चीज सबके लिए खुली है। जिससे बच्चे मोबाइल द्वारा हर अच्छी-बुरी चीज देख रहे हैं। इसका बच्चों पर बहुत दुष्प्रभाव पड़ता है। उनके बाल मन पर इसका बुरा असर पड़ता है।

3) डिजिटल इंडिया के सहारे हम किन मानवीय गुणों को बढ़ा सकते हैं ?
उत्तर: डिजिटल इंडिया के सहारे हम राष्ट्र में समानता, भाईचारा, सहयोग, मैत्री, करुणा आदि मानवीय गुणों को बढ़ा सकते हैं।

4) लेखक ने विलियम शेक्सपियर की किस पंक्ति को डिजिटल इंडिया का वर्णन करने के लिए प्रयोग किया है ?
उत्तर: विलियम शेक्सपियर ने एक पंक्ति लिखी थी कि कोई भी चीज अच्छी या बुरी नहीं होती, बल्कि उसका इस्तेमाल वैसा होता है। लेखक ने यही पंक्ति डिजिटल इंडिया के बारे में प्रयोग की है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!